Greater Noida News : इंस्टाग्राम पर वीडियो को लेकर सोसाइटी मे रहने वाले दो पक्षों में मारपीट,  तीन गिरफ्तार

Jan 31, 2025 - 17:44
Greater Noida News : इंस्टाग्राम पर वीडियो को लेकर सोसाइटी मे रहने वाले दो पक्षों में मारपीट,  तीन गिरफ्तार
Symbolic Image
Greater Noida News :  थाना बिसरख क्षेत्र के इको विलेज- वन सोसाइटी में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को लेकर बच्चों के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच कुछ बड़े भी झगड़े में शामिल हो गए। इस घटना में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल एक बाल अपचारिक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
Greater Noida News :
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के ईको विलेज- वन सोसाइटी में रहने वाले कुछ  बच्चों के बीच बीती रात को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच कुछ बड़े भी झगड़े में शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल एक बालअपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।