Dadri News : पंखे से फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के मथुरापुर गांव में रहने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने की आदि था।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि राम हेतु पुत्र राधेश्याम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मथुरापुर दादरी ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक के परिजनो ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने की आदि थे। शराब पीने को लेकर उनका उनके घर वालों से विवाद हुआ था।

