Dadri News : दहेज उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Aug 7, 2026 - 11:33
Dadri News : दहेज उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में रहने वाली एक महिला की हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि इदरीश पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी कटैहरा रोड दादरी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी गुलशमा (22 वर्ष) को अतिरिक्त दहेज के लिए उसके पति वसीम, ससुर सलीम, सास गुलशन उर्फ छोटी तथा देवर सोनू उर्फ शाहरुख ने प्रताड़ित किया। जिससे तंग होकर उसने 5 अगस्त की रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को आज हिरासत में लिया है।