Dadri News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला की हत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार

Aug 26, 2025 - 13:11
Dadri News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला की हत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि श्रीमती पुष्पा देवी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बेटी मनीषा की शादी दादरी के रेलवे रोड पर रहने वाले शिवम शर्मा के साथ वर्ष 2024 में की थी। महिला के अनुसार उन्होंने अपने हैसियत के अनुसार शादी में दान -दहेज दिया। पीड़िता का आरोप है की शादी के समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। महिला के अनुसार उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन दहेज में कम सामान लाने के लिए ताना देते थे। महिला ने आरोप लगाया है कि 23 अगस्त की रात को मनीषा के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर  पंखे से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। महिला के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मृतका के पति शिवम शर्मा, ससुर मनोज शर्मा और सास चंचल शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या की धार में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने देर रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है  आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।