Noida News : सुथ्याना गांव में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, जिला प्रशासन ने शुरू की कवायद
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के सुथ्याना गांव में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी के ऊपर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति बैठक कर इसमें कार्रवाई को लेकर कार्ययोजना तैयार करेगी।
एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सुथ्याना गांव के खसरा नंबर 721, 722, 723 और 724 में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत अवैध निर्माण को रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर एक समिति का गठन किया गया है। इसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम, सहायक पुलिस आयुक्त, सिंचाई विभाग और यूपीपीसीबी के अफसर शामिल हैं। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अवैध निर्माण को तोड़ने व कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई करने के लिए समिति की कलेक्ट्रेट में एक बैठक होगी। जिसमें अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सभी विभागों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में बुलाया गया है।

