Dadri News : सोशल मीडिया पर विधायक और बीजेपी नेताओं के लिए अभद्र वीडियो डालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Dadri News : थाना दादरी में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने दादरी के भाजपा विधायक और बीजेपी के अन्य नेताओं के प्रति सोशल मीडिया पर कई ऐसी गलत और अपमान जनक वीडियो प्रसारित किया जिससे लोक शांति भंग हो सकती है। उनके अनुसार उक्त व्यक्ति ने अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो प्रसारित किया है। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को प्रशांत नागर पुत्र रामकुमार नागर निवासी ग्राम आकिलपुर जागीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ग्राम पर जुनैद प्रधान पुत्र नईम मेवाती निवासी नई आबादी कस्बा दादरी द्वारा कथित रूप से एक वीडियो प्रसारित की गई है, जिसमें भाजपा के विधायक तेजपाल नागर और अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के प्रति अभद्र, अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पीड़ित के अनुसार यह सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका उत्पन्न कर सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

