Dadri News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

Jul 25, 2026 - 00:11
Dadri News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के दादरी बाईपास के पास शुक्रवार की रात को एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास के लोग की सहायता से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक पैदल जा रहे थे ,तभी यह घटना हुई।

 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में आज हुए एक सड़क हादसे में रामनारायण यादव पुत्र फूलचंद उम्र 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।