Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या

Aug 22, 2024 - 12:09
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
Symbolic image

Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Noida News : 

 थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अखिलेश 29 वर्ष पुत्र राजकुमार मूल निवासी जनपद एटा हाल निवासी छीजारसी कॉलोनी ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले वीरू सक्सेना पुत्र सुरेश चंद्र सक्सेना उम्र 25 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक गांव रोजा जलालपुर में रहता था। वह मूल रूप से जनपद बरेली का रहने वाला था। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।