Noida News : प्रेमी- प्रेमिका छत से कूदे, युवक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहने वाला एक युवक और उसकी प्रेमिका ने आज सुबह को अपने घर के चौथी मंजिल से आत्महत्या करने की नीयत से छलांग लगा दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
Police Station Sector थाना सेक्टर 24 Noida News : के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 22 के हनुमान मंदिर के पास रहने वाले पुनीत उम्र 35 वर्ष तथा कुमारी विद्या दास उम्र 20 वर्ष ने आत्महत्या करने की नीयत से अपने घर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि विद्या दास की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। युवा चौड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था, जबकि युवती नवादा गांव में रहती थी। युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि युवती युवक से मिलने के लिए रात के समय उसके घर आई थी। दोनों पूरी रात साथ रहे तथा सुबह को यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

