Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या, चार की संदिग्ध अवस्था में मौत
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। वहीं 4 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के छपरौली गांव में रहने वाले नागेंद्र चतुर्वेदी पुत्र अश्विनी चतुर्वेदी मूल निवासी जनपद कुशीनगर उम्र 33 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस दो क्षेत्र में ही रहने वाले अभिषेक पुत्र सर्वेश कुमार उम्र 13 वर्ष निवासी गांव इलाहाबास ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 126 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाले संदीप उर्फ चिंटू पुत्र बधाई राम वर्मा मूल निवासी जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 24 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 49 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाले नीलू प्रकाश उम्र 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली नीलू पुत्र अमर सिंह उम्र 44 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाले श्यामवीर सिंह उम्र 67 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर-93 में रहने वाले दीपक राम पुत्र शिव मंगल राम उम्र 43 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

