Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो महिलाओं की की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि रश्मि पत्नी जितेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बुलंदशहर बीती रात को अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी, तभी एक अज्ञात डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक अन्य मामले में किरण पत्नी अनूप सिंह निवासी जनपद एटा थाना बीटा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।

