Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या

Mar 3, 2026 - 22:10
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।

Police Station Dadri News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती लता पत्नी अमन निवासी कस्बा दादरी उम्र 21 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दिनेश पुत्र राम भरोसे उम्र 33 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।