Noida News : दोस्त ने युवक के सिर पर ईट से वार कर की हत्या

Mar 3, 2026 - 22:05
Noida News : दोस्त ने युवक के सिर पर ईट से वार कर की हत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस -दो क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में रहने वाले एक 35 वर्षी युवक के साथ उसके दोस्त ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बिट्टू पासवान पुत्र झामेश्वर पासवान मूल निवासी जनपद पटना बिहार थाना फेस-दो क्षेत्र के इलाहाबास गांव के गली नंबर -10 में रहते थे। बीती रात को उनके दोस्त के साथ झगड़ा हुआ। उसने ईट से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।