Noida News : डीएनडी पुल पर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार की गई जान,विभिन्न सड़क हाथों में 5 की मौत

Mar 3, 2026 - 22:00
Noida News : डीएनडी पुल पर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार की गई जान,विभिन्न सड़क हाथों में 5 की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र में डीएनडी पुल पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि संजू शर्मा पुत्र रामू शर्मा निवासी मोहन गार्डन वेस्ट दिल्ली उत्तम नगर स्कूटी पर सवार होकर डीएनडी पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टर ने उनको उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना फेस वन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। वह कंपनी से काम करके अपने घर जा रहे थे।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मासूम तोमर पुत्र राहुल निवासी ग्राम प्यावली उम्र 3 माह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय युवक बिंदा पुत्र दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राम नारायण पुत्र दीनानाथ प्रसाद उम्र 70 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शिव कामत पुत्र जगन्नाथ कामत उम्र 31 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गुड्डी देवी पत्नी छोटे लाल निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई।