Ghaziabad News : नर्स ने की आत्महत्या
Ghaziabad News : थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाली जनपद बुलंदशहर के डिबाई निवासी खुशबू (24 वर्ष) कनावनी गांव स्थित एक मकान में किराए पर रहती थीं। कनावनी गांव के पास ही स्थित एक अस्पताल में बतौर नर्स वह काम करती थी। पुलिस ने बताया कि खुशबू का एक भाई नोएडा में रहकर वही की एक कंपनी में नौकरी करता है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी में पता चला कि खुशबू और उसका भाई होली पर गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बारे में खुशबू ने अपने पड़ोस की महिला को भी बताया था। आज सुबह जब काफी देर तक भी खुशबू का कमरा नहीं खुला तो पड़ोसी महिला ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी। लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने आसपास के लोगों को भी बुलाया। खिड़की से कमरे में देखा तो खुशबू फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और मृतका के भाई से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

