Noida News : रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग, डेढ दर्जन लोगों को रेस्क्यू करके बचाई जान

Jun 5, 2026 - 11:16
Noida News : रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग,  डेढ दर्जन लोगों को रेस्क्यू करके बचाई जान
रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग, डेढ दर्जन लोगों को रेस्क्यू करके बचाई जान

Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 52 स्थित शताब्दी विहार अपार्टमेंट के पास बने एक कमर्शियल काम्प्लेक्स में स्थित रेस्टोरेंट में आज सुबह को रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से भयंकर आग लग गई। उक्त परिसर में नीचे रेस्टोरेंट और ऊपर पीजी बनी हुई है। जिसमें करीब डेढ दर्जन लोग फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू करके फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सकुशल बाहर निकाला है।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 52 के शताब्दी बिहार के पास स्थित शर्मा काम्प्लेक्स में एक रेस्टोरेंट है। यह रेस्टोरेंट एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर का है। उक्त रेस्टोरेंट में रखा हुआ रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर आज सुबह को फट गया, जिसकी वजह से रेस्टोरेंट में आग लग गई। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। उक्त परिसर में नीचे दुकान और ऊपर पीजी बनी हुई थी, जिसमें रहने वाले कई लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवन रक्षक और अन्य सुरक्षा उपकरण को धारण कर फायर ब्रिगेड के जवान परिसर के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए गए तथा उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। 

वही पीजी के अंदर फंसे लोगों का कहना है की धुआं के चलते उनका दम घुटने लगा था। कुछ लोगों को सांस लेने में काफी देर तक परेशानी हुई। पीजी में फंसी एक युवती के अनुसार उसे ऐसा लग रहा था कि आज जिंदगी का अंतिम दिन है। सीएफओ ने बताया कि फायर ब्रिगेड यह जांच कर रही है कि काम्प्लेक्स के लोगों ने फायर एनओसी लिया था कि नहीं तथा यहां पर आग बुझाने वाले उपकरण लगाए गए हैं कि नहीं। उन्होंने बताया कि कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।