Noida News : एयर कंडीशनर में ब्लास्ट के चलते फ्लैट में लगी भयंकर आग, सोसाइटी में हड़कंप

Jun 5, 2026 - 08:49
Noida News : एयर कंडीशनर में ब्लास्ट के चलते फ्लैट में लगी भयंकर आग, सोसाइटी में हड़कंप
एयर कंडीशनर में ब्लास्ट के चलते फ्लैट में लगी भयंकर आग, सोसाइटी में हड़कंप

Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 में स्थित एक सोसाइटी के बारहवें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में आज सुबह को भयंकर आग लग गई। आग फ्लैट में लगे एयर कंडीशन में हुए ब्लास्ट की वजह से लगी है। आग के चलते पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। आग और धुएं के चलते वहां रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धुआं के चलते कई फ्लैट के पेट काले पड़ गए हैं।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 75 में स्थित आईबी काउंटी सोसाइटीज के बारहवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आज सुबह को आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग को अन्य फ्लैटो में फैलने से रोका गया। उन्होंने बताया कि घर के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह-सुबह सोसाइटी में लगी आग के चलते सोसाइटी वासियों में हड़कंप मच गया, जिस फ्लैट में आग लगी थी उससे ऊपर और नीचे रहने वाले फ्लैटो के लोग अपना घर छोड़कर बाहर निकले।

सीएफओ ने बताया कि आग फ्लैट में लगे एयर कंडीशन में हुए ब्लास्ट के चलते लगी है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन ऋतु में अब तक 90 से ज्यादा जगह पर एयर कंडीशन में हुए ब्लास्ट की वजह से आग लग चुकी है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।