Ghaziabad News : यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी दूसरा बदमाश भी मुठभेड़ में ढेर

Mar 3, 2026 - 22:51
Ghaziabad News : यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी दूसरा बदमाश भी मुठभेड़ में ढेर
फाइल फोटो : यूट्यूबर सलीम

Ghaziabad News : जनपद गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेतकर हत्या का प्रयास करने वाले दूसरे हमलावर को मंगलवार की रात को थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है। पुलिस कमिश्नर की टीम ने आरोपी गुलफाम को मार गिराया। ये तीन दिन के भीतर गाजियाबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर है।

अपर पुलिस उपायुक्त (क्राइम) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच के प्रभारी अनिल राजपूत और थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार की देर रात को थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान यूट्यूबर सलीम वास्तविक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से जा रहा था। पुलिस ने उसे घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देखकर उसने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसको लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है। इस बदमाश पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

बीते दिनों गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में बाइक सवार 2 बदमाशों ने सलीम की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया था। सलीम को बेहद गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इससे पहले गाजियाबाद के लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में जीशान नामक आरोपी मारा गया था।उस पर भी एक लाख रुपये का इनाम था।