Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया केडीजीएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम पौने तीन बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में स्थित नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
इस दौरान हुए विधिवत्त पूजा पाठ में उन्होंने मुख्य जजमान के रूप में भाग लिया। इस अवसर विधिवत पूजन और हवन किया गया। यह अस्पताल पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी के द्वारा निर्मित किया गया है। इस अवसर पर कपिल देव, उनकी धर्मपत्नी रोमा देव, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि यहां पर आयुष्मान कार्ड धारकों का भी इलाज किया जाएगा। अस्पताल में मौजूद सभी सुविधाओं के बारे में मुख्यमंत्री से अवगत करवाया गया।

