Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया केडीएसजी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल का उद्घाटन
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम पौने तीन बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में स्थित नवनिर्मित केडीएसजी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान हुए विधिवत्त पूजा पाठ में उन्होंने मुख्य जजमान के रूप में भाग लिया। इस अवसर विधिवत पूजन और हवन किया गया। यह अस्पताल पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी के द्वारा निर्मित किया गया है। इस अवसर पर कपिल देव, उनकी धर्मपत्नी रोमा देव, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ,भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, उत्तर प्रदेश के मंत्री कुवर बृजेश सिंह, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी, श्रीचंद शर्मा, सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि यहां पर आयुष्मान कार्ड धारकों का भी इलाज किया जाएगा। अस्पताल में मौजूद सभी सुविधाओं के बारे में मुख्यमंत्री से अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को प्रथम विश्व कप दिलवाने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव व उनके परिवार को अब स्वास्थ्य सेवा में प्रवेश के लिए बधाई देता हूं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से और गौतम बुद्ध नगर जनपद के वासियों की तरफ से भी उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सेवा की प्रकल्प को अस्पताल के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर जनपद में बनाया है। इससे न केवल जनपद वासियों को बल्कि एनसीआर से जुड़े सभी जनपदों के नागरिकों को यहां पर सुपर स्पेशलिस्ट की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का क्षेत्र में हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वाभाविक रूप से हर व्यक्ति किसी ने किसी रूप में स्वास्थ्य की सुविधा के लिए निर्भर रहता है। सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किया, लेकिन जब तक निजी क्षेत्र की सहभागिता नहीं होगी तबतक बहुत कठिन होता है हर व्यक्ति के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि आज भारत के अंदर आयुष्मान भारत के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उसमें उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में जब मरीज जाता है तो उसका विश्वास होता है डॉक्टर। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को समाप्त कर देता है।
उन्होंने कहा कि जब कपिल देव भारत के फास्ट बॉलर और कप्तान के रूप में मैच खेलते थे तो पाकिस्तान की टीम आधी गेम हार जाती थी। उन्होंने कहा कि अगर हम यह मान ले की अस्पताल कपिल देव है और बीमारी पाकिस्तान है तो बीमारी आधी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब स्वाभाविक रूप से आधी बीमारी डॉक्टर के व्यवहार और डॉक्टर की द्वारा दी जाने वाली राय से समाप्त हो गई तो बाकी तो दवा और दुआ दोनों एक साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सलाह और व्यवहार से जब मरीज जल्दी ठीक होता है तो अस्पताल का भी नाम होता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित डी वाई पाटिल ग्रुप के साथ मिलकर कपिल देव ने अस्पताल को चलाने का दायित्व लिया है, यह बहुत प्रतिष्ठित और एक प्रोफेशनल ग्रुप है। उसने बहुत अच्छे ढंग से महाराष्ट्र के अंदर काम किया है, और उस कार्य का अनुभव गौतम बुद्ध नगर जनपद के एनसीआर से जुड़े हुए जनपदों को भी प्राप्त होगा। उन्होंने अस्पताल के संचालक कपिल देव और सुनील गुप्ता को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बधाई दी और शुभकामना दी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश देश के आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी ने हेल्थ केयर के क्षेत्र में बहुत कुछ काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक भारत में सिर्फ 6 एम्स काफी परेशानियों के साथ काम कर रहे थे। लेकिन आज देश के अंदर विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 23 एम्स कार्यक्रम रहे हैं, और अपनी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले केवल 17 मेडिकल कॉलेज यूपी में थे लेकिन आज 75 जनपदों में 71 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। जबकि चार जल्द ही शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केडीजीएस ग्रुप अगर मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में आएगा तो स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल 320 बेड का बना है, लेकिन इसमें एक हजार रुपए से ज्यादा लोगों को कम मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में सरकारे वन जिला वन माफिया से पहचानी जाती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। अब उत्तर प्रदेश में वन जिला वन मेडिकल कॉलेज लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़ा एयरपोर्ट गौतम बुद्ध नगर में प्रारंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र विकास की एक नई आभा के साथ देश के अंदर प्रति व्यक्ति ज्यादा आय के रूप में अपना स्थान बना रहा है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में भारत के मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का 55 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का 60 कंपोनेंट इसी जनपद मे बन रही है। उन्होंने कहा की फिल्म सिटी यही बन रही है। मेडिकल डिवाइस पार्क इसी जनपद में बन रहा है। लॉजिस्टिक का बड़ा केंद्र और कार्गो का एक बड़ा केंद्र इस जनपद मे विकसित हो रहा है।

