Noida News : Noida News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

May 27, 2025 - 15:01
Noida News : Noida News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Noida News : थाना फेस-2 पुलिस ने बीती रात को मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके खिलाफ पूर्व में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

Thana Phase - 2 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस- दो पुलिस बीती रात को ककराला पुस्ता के पास चैकिंग कर रही थी, तभी सामने से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे नहीं रुके। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करके उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस से अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली प्रिंस कुमार पुत्र सनत कुमार निवासी जनपद नवादा बिहार के पैर में लगी है। वह मौजूदा समय में सलारपुर कॉलोनी नोएडा में रहता है। उसकी उम्र 22 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। डीसीपी ने बताया कि इसके फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है ।