Noida News : दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने उदय राय पुत्र गंगा राय निवासी सेक्टर 142 उम्र 28 वर्ष तथा अर्जुन कुमार पुत्र परमानंद महतो निवासी सेक्टर 93 उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास है पुलिस ने 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से गांजा तस्करी करके एनसीआर में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी सेक्टर 17 के पास से हुई है।

