Noida News : नोएडा में सपाइयों ने जयंती पर चौधरी चरण सिंह को किया याद

Dec 23, 2023 - 16:38
Dec 23, 2023 - 16:38
Noida News : नोएडा में सपाइयों ने जयंती पर चौधरी चरण सिंह को किया याद
नोएडा में सपाइयों ने जयंती पर चौधरी चरण सिंह को किया याद


Noida News :  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। 

Noida News : 


चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों पर चल रहे हैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए गरीब, किसान, मजदूर के उत्थान के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे शुभचिंतक थे, उनकी नीति गरीब और किसानों को ऊपर उठाने की थी। उनका मत था कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने हमेशा किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें हल कराने का सार्थक प्रयास किया। चौधरी चरण सिंह ने किसान को मजबूत बनाने के लिए उनके हितों को सदैव सर्वोपरि रखा और किसान की प्रगति में अहम योगदान दिया। इस दौरान पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, लोकसभा प्रभारी बीरसिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा रामशरण नागर, महेश भाटी, मिंटी खारी, अमित रौनी, अकबर खान, अवनीश भाटी, युनस प्रधान, रोहित मत्ते गुर्जर, हैप्पी पंडित, अनूप तिवारी, अनीस अहमद, गजेंद्र यादव, राशिद खां, जावेद अंसारी, उपेंद्र यादव, रोहित नागर, सोनू भाटी सहित अन्य मौजूद रहे।