Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि आज सुबह को छलेरा गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अशोक पुत्र जगदेव 39 वर्ष को टक्कर मार दिया। वह मूल रूप से जनपद राय बरेली के रहने वाले थे। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धीरज शर्मा पुत्र हरिकिशन शर्मा निवासी ग्राम बंबावड़ बादलपुर बीती रात को बाइक पर सवार होकर ककराला गांव के पुस्ता के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनको गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को अर्जुन सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई अंकित सिंह पवार पुत्र मानसिंह उम्र 32 वर्ष 21 जुलाई की रात को बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी सेक्टर 62 के डी- पार्क के सामने एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उपचार के दौरान उनके भाई की 22 जुलाई की रात को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

