Noida News : मानसिक तनाव के चलते महिला ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के असगरपुर डूब क्षेत्र में स्थित गौशाला में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती सोमवती उर्फ सीमा उम्र 25 वर्ष पत्नी कल्लू मूलनिवासी जनपद शाहजहांपुर असगरपुर गांव के डूब क्षेत्र में स्थित गौशाला में अपने पति के साथ रह रही थी। उनके पति गौशाला में केयरटेकर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात को सोमवती ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद था। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि महिला के किसी युवक से प्रेम संबंध थे। जिस बात को लेकर पति विरोध करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

