Greater Noida News : बी-टेक के छात्र ने सोसाइटी की छत से कूदकर की आत्महत्या

Jul 23, 2026 - 12:08
Greater Noida News : बी-टेक के छात्र ने सोसाइटी की छत से कूदकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के गौर यमुना सिटी में रहने वाले एक बीटेक के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपनी सोसाइटी की छत से छलांग लगा दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कार्तिक शर्मा पुत्र पंकज शर्मा उम्र 21 वर्ष थाना रबूपुरा क्षेत्र के गौर यमुना सिटी में स्थित एक सोसाइटी में रहते थे। उन्होंने बीती रात को अपनी सोसाइटी के छत के ऊपर से नीचे छलांग लगा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की छात्रा का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।