Noida News : हीट वेव के चलते ड्यूटी के दौरान सड़क पर मूर्छित होकर गिरा यातायात पुलिस का मुख्य आरक्षी

Noida News : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के यातायात विभाग में तैनात मुख्य आरक्षी ड्यूटी के दौरान तेज गर्मी के चलते बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरो के अनुसार डिहाइड्रेशन के चलते उनकी तबीयत खराब हुई है।
Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात मुख्य आरक्षी संदीप कुमार महर्षी आश्रम चौराहे पर आज शाम को ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उनके साथी पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उनकी डिहाइड्रेशन की वजह से तबीयत खराब हुई है। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त आरके तिवारी अस्पताल में मौजूद हैं। हेड कांस्टेबल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया की मुख्य आरक्षी की हालत अब खतरे से बाहर है।