Noida News : यूपीआई के नये नियम के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sep 18, 2026 - 19:46
Noida News : यूपीआई के नये नियम के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Noida News : यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के व्यापारी लेनदेन पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जनजागरण मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा के लाखों लोग दुकानों, पेट्रोल पंपों और छोटे व्यवसायों में यूपीआई पर निर्भर हैं। सरकार कह रही है कि एमडीआर ग्राहक से नहीं लिया जाएगा, लेकिन व्यापारी पर बढ़ी लागत का असर अंततः बाजार और उपभोक्ता पर ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम व्यापारी सीमित मुनाफा पर काम करते हैं।

यूपीआई पर लगाए गए टैक्स के विरोध कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस की मांग है कि सरकार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ न डाले और विदेशी भुगतान कंपनियों के दबाव वाले आरोपों पर पारदर्शिता के साथ जवाब दे। प्रदर्शन में गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, अशोक पंडित, निशा शर्मा, केके भाटी, रूबी चौहान, मोहित भाटी, नितीश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।