Noida News : पत्नी बच्चों के सामने दिन- दहाड़े कारोबारी की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली

Feb 25, 2026 - 23:30
Noida News : पत्नी बच्चों के सामने दिन- दहाड़े कारोबारी की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली
पत्नी बच्चों के सामने दिन- दहाड़े कारोबारी की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली

Noida News : थाना ईकोटेक -प्रथम क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े पत्नी- बच्चों के सामने हुई कारोबारी की हत्या के मामले में बुधवार की देर रात को थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान सचिन पुत्र शीशपाल निवासी हसनपुर थाना जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर 23 वर्ष तथा विपिन उर्फ काला निवासी ग्राम लुक्सर उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है। घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना में शामिल अब तक कुल 6 बदमाशों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस मामले मे मंगलवार की रात को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। जबकि इसके दो साथियों को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया था।

 कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की देर शाम को एक आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि उक्त बदमाश ने स्वयं को खुद से घायल कर लिया था ताकि वह इस मामले में पीड़ित बन सके। उन्होंने बताया कि मृतक नितिन नागर के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बुधवार की शाम को परिजनो ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। इस दौरान पुलिस काफी सतर्क रही तथा शव के पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक पुलिस के अधिकारी हर स्थिति पर नजर बनाए रखें।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2024 के 17 अगस्त को लुक्सर गांव के रहने वाले ठेकेदार बिनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब जांच में पुलिस को पता चला था कि मृतक नितिन नागर ने ही फोन करके विनय को बुलाया था। उसके बाद वह अपने साथियों के साथ कार मे सवार होकर मौके पर पहुंचा तथा उसके साथ ही शेखर, आकाश, जागन,सुंदर आदि ने विनय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना कासना पुलिस ने सुंदर नागर को मुठभेड़ के दौरान 19 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था, जबकि 21 अगस्त 2024 को दिल्ली पुलिस ने मृतक नितिन नागर, शेखर और आकाश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नितिन ने बताया था कि विनय ठेकेदार उसका बचपन का दोस्त था। उसने उसकी हत्या की साजिश रची थी। इस हत्या में गिरफ्तार नितिन नागर रक्षाबंधन पर जमानत पर जेल से बाहर आया था। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब से नितिन जेल से बाहर आया था, तभी से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। नितिन के जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने दो बार उसके ऊपर हमला करने का प्रयास किया। नितिन के पिता फिरे की करीब 6 माह पुर्व मौत हो गई थी। नितिन अपने पिता का इकलौता बेटा था।

Police Station Ecotech-1 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार दोपहर को कारोबारी नितिन नागर (28 वर्ष) को उसके गांव लुक्सर में ही कुछ लोगों ने घेर कर अंधाधुंध गोली मार दी थी। उसके बाद उसकी छाती पर बैठकर उसका गला रेत दिया। जब यह वारदात हो रही थी तब उसकी पत्नी और बच्चे उसे बचाने के लिए आए तो बदमाशों ने हवा में पिस्तौल लहराते हुए उन्हें धमकी दी। मृतक की पत्नी ईट उठाकर बदमाशों की तरफ भागी। गंभीर रूप से घायल नितिन को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी। इस घटना को लेकर लोगों ने कैलाश अस्पताल में पहुंचकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। उन्होंने बताया कि मृतक पानी का आरो प्लांट और ई- रिक्शा की एजेंसी चलाता था। वह मंगलवार को गांव के ही रहने वाले अपने एक दोस्त के पास गया था। वहां से लौटते समय यह घटना हुई। इस घटना में सचिन सहित कई आरोपी अभी फरार हैं। बताया जाता है कि एक आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अपने ऊपर स्वंय धारदार हथियार से हमला कर दिया था। उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर उसका ऑपरेशन हुआ है। पुलिस की टीमें उसपर भी नजर रखे हुए हैं। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी कल से जमकर वायरल हो रही है।