Noida News : साद मियां खान बने डीसीपी नोएडा, डॉक्टर प्रवीन रंजन को मिली ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी

Feb 26, 2026 - 16:34
Noida News : साद मियां खान बने डीसीपी नोएडा, डॉक्टर प्रवीन रंजन को मिली ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी
साद मियां खान बने डीसीपी नोएडा, डॉक्टर प्रवीन रंजन को मिली ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी

Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त करने के उद्देश्य दो पुलिस उपायुक्तों का तबादला इधर से उधर किया है।

 पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन के पुलिस उपायुक्त साद मिया खान को नोएडा जोन का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त डॉक्टर प्रवीन रंजन को ग्रेटर नोएडा का डीसीपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह तबादला कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य किया गया है। नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद का प्रमोशन हो गया था। उन्हें डीआईजी रैंक पर प्रमोट करते हुए सरकार ने ट्रेनिंग सेंटर में पोस्ट किया है। बुधवार की शाम को उन्हें रिलिव किया गया। उसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ने दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है। चर्चा है कि कुछ सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों के भी जल्द तबादले होंगे।