Noida News : पैसों के लेनदेन के चलते साथी ने पत्थर से हमला कर सिर फोड़ा, मौत

Feb 26, 2026 - 16:42
Noida News : पैसों के लेनदेन के चलते साथी ने पत्थर से हमला कर सिर फोड़ा, मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 64 के पास नाली में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पुलिस को बृहस्पतिवार को मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पैसों के लेन- देन के चलते उसके साथी ने उसकी हत्या की है।

Police Station Phase 3 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि 26 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 64 में एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम राहुल उम्र 35 वर्ष है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि राहुल फुटपाथ पर सोता था, उसके साथ ही फुटपाथ पर सोने वाले रवींद्र से उसका पैसों की लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ। रविंद्र ने राहुल के सिर पर पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, तथा उसे नाले में फेंक दिया। इस घटना मे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी रविंद्र (29 वर्ष) पुत्र बनवारी सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।