Noida News : अधिवक्ता बिलाल बर्नी बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में प्रदेश सचिव
Noida News : समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर मीडिया प्रभारी और अधिवक्ता कुंवर बिलाल बर्नी को आज समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सपा अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शकील बंदवी ने उन्हें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है। मोहम्मद शकील बंदवी ने उन्हें इस आशय का पत्र देते हुए कहा कि हमें आशा है कि बिलाल बर्नी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक परिवार को जोड़ने और मजबूत करने के सपा के मिशन को घर तक घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिलाल बर्नी की उत्तर प्रदेश में अहम भूमिका होगी।
बिलाल बर्नी ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल, राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी और नोएडा समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के विश्वास और आशीर्वाद के चलते वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को समाजवादी पार्टी में इस पद पर पहुंचाने में पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग की काफी मेहनत रही है। उन्हीं के विश्वास के चलते वह समाजवादी पार्टी में अपनी पहचान बना पाए। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने का वह काम करेंगे। कुवंर बिलाल बर्नी पूर्व में महानगर अध्यक्ष दीपक विग की टीम में मीडिया प्रभारी रहे थे। वह सेक्टर 33 स्थित रजिस्ट्री विभाग में अधिवक्ता के रूप में भी कार्य करते हैं। उनकी अल्पसंख्यक समाज में खासी पकड़ है।

