Noida News : दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

May 12, 2026 - 11:24
Noida News : दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र के जलपुरा गांव में ब्याही एक महिला की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है उसके परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दहेज कै लिए छत से धक्का देकर उसकी हत्या की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Ecotech 3 Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती प्रिया पत्नी उपेंद्र (25 वर्ष) की 2 वर्ष पूर्व उपेंद्र से शादी हुई थी। वह जलपुरा गांव में अपने पति के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को प्रिया की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके मायके वालों उनके पति पर आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उन्होंने उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को आज गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।