Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाले रामेश्वर शर्मा पुत्र श्री चंद शर्मा उम्र 37 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती रश्मि पत्नी अवनीश निवासी बरौला गांव उम्र 40 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर रविवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाले कुलदीप पुत्र ब्रह्मजीत उम्र 24 वर्ष ने अपने घर की छत से शनिवार की देर रात को छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 126 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाले छोटू प्रसाद पुत्र रामचंद्र 23 वर्ष की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

