Noida News : विभिन्न सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Apr 12, 2026 - 18:19
Noida News : विभिन्न सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई है।

Police Station Dadri News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में मनीष पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी तिलपता उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 23 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।