Noida News : हिस्ट्रीशीटर बदमाश सहित दो गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

Jan 25, 2025 - 13:33
Noida News : हिस्ट्रीशीटर बदमाश सहित दो गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद
Sector 39 Police Station Noida
Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर एक हिस्ट्री सीटर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 10 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त होने वाली कार भी बरामद किया है।
Noida News :
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेक्टर 96 के पास से मंतोष झा तथा पंकज नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक कार में सवार होकर गांजा बेचने जा रहे थे। उनकी कार की तलाशी लेने पर उसमें से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग लूटपाट, चोरी और गांजा तस्करी के अपराध को कारित करते हैं। उन्होंने बताया कि मंतोष झां थाना सेक्टर 39 का हिस्ट्रीशीटर  बदमाश है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट, पुलिस पर जानलेवा हमला करने, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।