Noida News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल आठ मार्च को एक 3 किलोमीटर का वाॅकथान आयोजित करेगा। इसके तहत 6 मार्च को अस्पताल द्वारा पब्लिक अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके लिए विशेष चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अस्पताल ने महिलाओं के लिए "यथार्थ पिक कार्ड" लांच किया। जिसमें संपूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। अस्पताल में महिला दिवस पर विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज की भी शुरुआत की है। जिसमें महिलाएं अपना संपूर्ण जांच करवा सकेंगी। उन्हें छूट 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।
यथार्थ अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ मंजू त्यागी ने बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे समाज की नींव है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। और उन्हें संपूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। यथार्थ पिंक कार्ड एक विशेष हेल्थ कार्ड है जो महिलाओं को किफायती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। इस कार्ड के तहत महिलाओं को डिस्काउंट हेल्थ चेकअप पैकेज, प्राथमिक चिकित्सा पर विशेष छूट और विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सेवाएं आसानी से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यथार्थ पिंक कार्ड के लॉन्च और वाॅकथाॅन जैसे प्रयासों के माध्यम से हम महिलाओं के उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वच्छ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 110 से 8 मार्च को 3 किमी का एक वाकथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर पुलिस की पुलिस उपायुक्त श्रीमती सुनीति सिंह होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मार्च को सुबह 6:30 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस वाॅकथाॅन में भाग लेने वाली महिलाओं को फ्री टी-शर्ट और जुम्मा सेशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा तीन लकी विजेताओं को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ डॉक्टर गौतमी एवी ने कहा कि अस्पताल हमेशा से ही समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारे अस्पताल की प्राथमिकता है। इस दौरान अस्पताल के गायनेकोलॉजी कनिका अग्रवाल, सीटीवीएस विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर नीरव बंसल, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट्स रिप्लेसमेंट विभाग के एचओडी डॉक्टर बृजेश कुमार कोसले, अस्पताल की मीडिया प्रभारी मुस्कान शर्मा सहित अस्पताल के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।