Noida News : बैंक मैनेजर के घर पर घरेलू सहायिका का शव पंखे के फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Aug 9, 2026 - 18:33
Noida News : बैंक मैनेजर के घर पर घरेलू सहायिका का शव पंखे के फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 में रहने वाले एक बैंक मैनेजर के घर पर काम करने वाली 18 वर्षीय घरेलू सहायिका ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बूझाकर वापस भेजा।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सेक्टर 51 के ई- ब्लॉक में रहने वाले बैंक प्रबंधक तरुण बाबा के घर पर बिहार कटिहार के सिरकौल गांव की रहने वाली उमा और उसकी बेटी रूबी 18 वर्ष बतौर घरेलू सहायिका काम करते हैं शनिवार की रात को रूबी ने काम करने के बाद घर के चौथी मंजिल पर जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। वही इस मामले में रविवार को मृतका के परिजन और घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाले अन्य लोगों ने पहले घटनास्थल और बाद मे थाना सेक्टर 49 पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवती की हत्या की गई है, और शव को पंखे के फंदे से लटकाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि यह घटना आत्महत्या की है या हत्या की।