Ghaziabad News : कांवड़िय के ऊपर जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से बरसाया फुल, बम- बम भोले की जयकारों से गूंज उठा आसमान
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पुष्प वर्षा का स्वागत करते हुए भगवान शिव का जयघोष किया। पुलिस आयुक्त गाजियाबाद जे रविंद्र गौड ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वही पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने प्रशासन के इस स्वागत की सराहना की। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ने उनकी यात्रा की भक्ति और उत्साह को और बढ़ा दिया।

