Ghaziabad News : निर्माणाधीन साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने किशोर की गोली मारकर की हत्या

Aug 9, 2026 - 18:57
Ghaziabad News : निर्माणाधीन साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने किशोर  की गोली मारकर की हत्या

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन एक साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने एक 17 वर्षीय किशोर को रविवार को गोली मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव ने रविवार को एक नाबालिक युवक समीर (17 वर्ष) को गोली मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि समीर अक्सर निर्माणाधीन साइट पर आता था। इस बात को लेकर गार्ड से उसकी बहस हो गई थी। विवाद बढ़ने पर रविवार को उसने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि थाना साहिबाबाद पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी हथियार भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को बताया कि मृतक निर्माणाधीन साइट पर चोरी करने के लिए आता था।