Noida News : अनियंत्रित बाइक अंडरपास के डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत

Aug 7, 2026 - 12:57
Noida News : अनियंत्रित बाइक अंडरपास के डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर -39 क्षेत्र के सेक्टर 96 अंडरपास के पास आज तड़के एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर अंडरपास के डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सैफ अली खान उम्र 19 वर्ष आज सुबह को मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 96 के अंडरपास से गुजर रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर अंडरपास के डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 81 में रहने वाली अनीता उम्र 30 वर्ष को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में आज सुबह को भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।