Noida News : पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: पानी में फंसी एंबुलेंस को धक्का देकर निकला बाहर, मरीज की बचाई जान

Aug 7, 2026 - 12:49
Noida News : पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: पानी में फंसी एंबुलेंस को धक्का देकर निकला बाहर, मरीज की बचाई जान
पानी में फंसी एंबुलेंस को धक्का देकर निकालते पोलिस अधिकारी

Noida News : नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे फंसी एंबुलेंस को वर्दी पहने हुए पानी में भीगते हुए धक्का मारकर पानी से बाहर निकाला, तथा एंबुलेंस में फंसे मरीज की जान बचाई। इसकी विडिओ आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोगों ने पुलिस की खूब तारीफ की है।

 मालूम हो कि आज सुबह से ही नोएडा एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। जगह-जगह जल भराव हो गया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां के ज्यादातर अंडरपास पानी से भर गए हैं। आज सुबह को एक अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी, लेकिन महामाया अंडरपास के पास वह पानी में फंस गई। जिसकी वजह से एंबुलेंस में मौजूद मरीज की जान पर आफत आ गई। एंबुलेंस चालक ने पुलिस से सहायता मांगी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को धक्का लगाकर पानी से बाहर निकलवाया। इस बात की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पुलिस की इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है।