Noida News : डॉ प्रवीन रंजन सिंह बने पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन

Oct 12, 2026 - 18:43
Noida News : डॉ प्रवीन रंजन सिंह बने पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन
डॉ प्रवीन रंजन सिंह

Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने गौतम बुद्ध नगर में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की नीयत से चार पुलिस उपायुक्त सहित कई अधिकारियों का तबादला किया है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आज डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह को डीसीपी यातायात से सेंट्रल जोन नोएडा के पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया है। उन्होंने बताया कि डीसीपी सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह को डीसीपी लाइन बनाया गया है। जनपद में नवांगतुक आईपीएस सैयद अली अब्बास को डीसीपी यातायात नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार को डीसीपी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त राकेश प्रताप सिंह को नोएडा जोन के सर्कल तीन का एसीपी बनाया गया है। इस तबादली के बाद पुलिस विभाग में चर्चा है कि जल्द ही कुछ नकारे किस्म के थाना प्रभारियों के ऊपर भी गाज गिरेगी तथा नए थाना प्रभारी तैनात किए जाएंगे।