Noida News : दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Noida News : गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर स्थित दर्जन भर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी सोमवार को मिली है। सूचना पाकर मौके पहुंची बम निरोधक दस्ता, नागरिक पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमे जांच अभियान चला रही है। अभी तक कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आज दिनांक 12 अक्टूबर को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत विभिन्न जगहो पर स्थित स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बॉम्ब थ्रेट की सूचना मिली। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, एकएस चेक टीम व डॉग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड के माध्यम से स्कूलों में चेकिंग शुरू की । अभी तक कोई प्रतिकूल बात प्रकाश में नहीं आयी है। उन्होने बताया कि लगातार सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण सतर्कता बरतते हुए पूर्ण गंभीरता के साथ ई-मेल के सम्बन्ध में साइबर टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। स्थिति पूर्णतया सामान्य है, मौके पर पूर्णतः शांति व्यवस्था स्थापित है। उन्होंने छात्रों के अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से अपील किया है कि अफवाह पर ध्यान ना दें।

