Noida News : पूर्वोत्तर राज्य की युवती की चाकू से गोदकर हत्या, पड़ोसी के कमरे में मिला शव
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में पीजी मे रहने वाली पूर्वोत्तर राज्य असम निवासी एक युवती का लहूलुहान शव उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक के कमरे में मिला है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीजी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से बरौला गांव में सनसनी फैल गई है। लोगों में चर्चा है की युवती के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की गई है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महक अहमद (18 वर्ष) पुत्री फिरोज अहमद मूल निवासी जिला डिब्रूगढ़ असम मौजूदा समय में सार्थक बंसल की बरौला गांव मे स्थित पीजी में रहती थी। उनके साथ एक अन्य युवती संजना भी असम से दिल्ली नौकरी करने के लिए आई थी। वह भी महक के साथ पीजी मे रहती है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले बिहार के जनपद कटिहार निवासी अब्दुल रहमान से महक अहमद की बातचीत शुरू हुई। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त की रात को महक अब्दुल रहमान के कमरे में गई थी। लेकिन वह अपनी पीजी में नहीं आई। उसकी सहेली संजना को जब वह दो दिन नहीं मिली तो उसने बीती रात को उसकी तलाश की। अंतिम समय महक अब्दुल रहमान के कमरे में जाती हुई दिखाई दी थी।
उन्होंने बताया कि संजना ने पीजी मालिक को सूचना दी। वह मौके पर आए। अब्दुल रहमान का कमरा बंद था। उन्हे उसके कमरे से बदबू आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर देखा तो महक कमरे में लहूलुहान अवस्था पर पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस ने डॉक्टरों को लिखा है कि इस बात की भी जांच की जाएगी की कहीं युवती के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि पीजी संचालक सार्थक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतका की सहेली संजना से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह तथा महक दोनों असम से दिल्ली में अपना कैरियर बनाने आई थी। संजना ने पुलिस को यह भी बताया कि कई बार महक डेटिंग एप के माध्यम से दोस्ती करके घर से कुछ दिनों के लिए चली जाती थी। इसलिए उसे लगा कि वह वापस आ जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

