Noida News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यथार्थ अस्पताल ने आयोजित किया वाकथाॅन
Mar 8, 2025 - 10:24
Noida News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ने आज सुबह एक 3 किलोमीटर का वाॅकथान आयोजित किया। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती सुनिती ने हरी झंडी दिखाकर वाकथाॅन को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बोलता वह कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रिढ की हड्डी है। उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उनके स्वास्थ्य को ठीक रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने यथार्थ अस्पताल के सीएमडी कपिल त्यागी और श्रीमती मंजू त्यागी की इस पहल की सराहना की कि उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष पिंक कार्ड लांच किया , तथा वे महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति लगातार कार्य कर रहे हैं।
Noida News :
इस अवसर पर बोलते हुए यथार्थ अस्पताल के सीएमडी डॉक्टर कपिल त्यागी ने कहा कि उनका अस्पताल महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहता है, उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल की तरफ से जो भी भविष्य में होगा वह महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति लगातार करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की सृजन कर्ता है। जब वे स्वस्थ रहेंगी तो हमारा समाज भी स्वस्थ रहेगा।
यथार्थ अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ मंजू त्यागी ने बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे समाज की नींव है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। और उन्हें संपूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। यथार्थ पिंक कार्ड एक विशेष हेल्थ कार्ड है जो महिलाओं को किफायती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। इस कार्ड के तहत महिलाओं को डिस्काउंट हेल्थ चेकअप पैकेज, प्राथमिक चिकित्सा पर विशेष छूट और विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सेवाएं आसानी से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यथार्थ पिंक कार्ड के लॉन्च और वाॅकथाॅन जैसे प्रयासों के माध्यम से हम महिलाओं के उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वच्छ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 110 से 3 किमी का एक वाकथाॅन का आज आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस वाॅकथाॅन में भाग लेने वाली महिलाओं को फ्री टी-शर्ट और जुम्मा सेशन का लाभ मिला। इसके अलावा तीन लकी विजेताओं को विशेष पुरस्कार भी दिए गए।
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ डॉक्टर गौतमी एवी ने कहा कि अस्पताल हमेशा से ही समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारे अस्पताल की प्राथमिकता है।