Noida News : सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के एमिटी यूनिवर्सिटी के पास पैदल जा रहे हैं एक सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन चालक ने बीती रात को टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि एमिटी फुट ओवर ब्रिज के पास सड़क पर पैदल जा रहे सिक्योरिटी गार्ड रमेश चंद शर्मा पुत्र भैरव दत्त शर्मा निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र 56 वर्ष को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिक्योरिटी गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

