Lok sabha Election : लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए गौतम बुद्ध नगर में तैनात होंगे 8152 कर्मचारी

Apr 23, 2024 - 07:43
Lok sabha Election : लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए गौतम बुद्ध नगर में तैनात होंगे 8152 कर्मचारी
Symbolic image

Noida News : उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में 8,152 कर्मचारी मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए कार्यरत रहेंगे। 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टी मतदान के लिए निकल जाएगी इस दौरान सभी कर्मचारियों को फूल मंडी में उपस्थिति रहने के लिए आदेशित किया गया है। चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Noida News : 

जनपद गौतम बुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी जर्नादन मिश्रा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में मतदान के लिए 1852 पोलिंग बूथों पर 8152 कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें 2038 पीठासीन अधिकारी होंगे। चुनाव कराने के लिए 2038 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। 25 अप्रैल को सुबह 7 बजे चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारी नोएडा के फेस -2 स्थित फूल मंडी पहुंचेंगे। फूल मंडी से ही उन्हें मतदान कराने के लिए रवाना किया जाएगा। दादरी, जेवर और नोएडा में उपजिलाधिकारी के अधीन अतिरिक्त कर्मचारी रहेंगे। जरूरत के मुताबिक उनको तैनात किया जा सकेगा। इनके अलावा 1500 कर्मचारी चुनाव की व्यवस्था बनाने में रहेंगे। इस बार चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में कर्मचारियों द्वारा की गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चुनाव ड्यूटी में नदारत रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने बताया कि चुनाव से ड्यूटी कटवाने के लिए अभी भी कर्मचारी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों के बच्चे छोटे हैं, या महिला कर्मचारी गर्भवती या बीमारी है उनकी परेशानियों को देखते हुए करीब 250 कर्मचारियों की ड्यूटी काटी जा चुकी है। 

25 अप्रैल को होगी पोलिंग पार्टी रवाना

वही मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस ने जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रो में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला। इस मौके पर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और 26 तारीख को मतदान करने की अपील भी की गई।