Noida News : स्कार्पियो ने मारी कार में टक्कर, पांच घायल ,महिला की मौत

Feb 22, 2026 - 15:58
Noida News : स्कार्पियो ने मारी कार में टक्कर, पांच घायल ,महिला की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 82 कट के पास रविवार तड़के एक स्कॉर्पियो कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मारुति ईको कार में टक्कर मार दिया। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रविवार तड़के एक मारुति ईको वैन में सवार होकर जा रही श्रीमती आशा देवी पत्नी जय प्रकाश उम्र 45 वर्ष, रवि, राजाराम, रीना और श्रीपाल की कार में एक स्कॉर्पियो कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सभी लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने श्रीमती आशा देवी पत्नी जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।