Noida News : डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल
Noida News : थाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर 14 के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को हेमंत कुमार पुत्र जयप्रकाश उम्र 35 वर्ष निवासी फरीदाबाद अपने तीन साथियों के साथ एक कार में सवार होकर जा रहे थे। उनकी कार सेक्टर 14 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार चारों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान हेमंत कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

